चिठ्ठी आई है......चलिये राम बारात......
अयोध्या से लगभग 56 किमी दूर एक गाँव के रहने वाले हमारे अपने बाऊ सा सत्यप्रकाश सिंह आज उनके सानुरोध निमंत्र्ण से मैं अभिभूत हूँ, और जैसा उन्होंने बताया उससे हर किसी का अभिभूत होना स्वाभाविक है। प्रसंग है राम बारात में शामिल होने का।
अयोध्या में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है, उत्साह और मस्ती का ऐसा जनसैलाब हर पाँचवे साल उमड़ता है जब सीता माता के मायका जनकपुर से हल्दी लगी पीली चिट्ठी यहाँ आती है। और इसके साथ ही राम और सीता के वैवाहिक रस्म रिवाज के कार्यक्रमों की शुरुवात हो जाती है। सारा अयोध्या विवाह की तैयारियों में जुट जाता है। सब को एक ही सवाल का जूनून है राम बारात कब निकलेगी?
महाराज दशरथ की नगरी के लोग राम बारात के उत्साह से लबरेज हैं। इस बार जनकपुर से 16 नवम्बर को पीली चिट्ठी आयेगी और 17 नवम्बर को महिलायें मंगल गीत गायेंगी और राम बारात गाजे बाजे के साथ शुभ मुहूर्त में जनकपुर के लिये प्रस्थान करेगी। विवाह के जलसे में इस बार उत्साह इसलिये अधिक है चूँकि बाराती के रूप में नरेन्द्र भाई मोदी भी शामिल होंगे।
जनकपुर नेपाल में भी राम बारात के स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं। हर पांचवें वर्ष होने वाले आयोजन में नेपाल सरकार पलक पांवड़े बिछाए राम बारात की बकायदा आवभगत करती है। विवाह की सारी रस्में होती है समधी मिलन, रामकलेवा होता है और इसके साथ ही होती है बड़े ही गमगीन माहौल में बेटी सीता की बिदाई। यदि आप राम-सीता के विवाह का साक्षी होना चाहते हैं और राम बारात का लुत्फ़ उठाना चाहतें है बाऊ साब को आपकी प्रतीक्षा है.....
No comments:
Post a Comment