सूर्य अस्ताचल की ओर जा चुका था, जब हम चेन्नई के मरीना बीच पर पहुंचे। यह समुद्र तट चेन्नई का एक खूबसूरत तट है। बंगाल की खाड़ी से बना यह समुद्री किनारा शहर के उत्तरी छोर पर बने सेंट जॉर्ज किले के साथ-साथ है। मरीना समुद्र तट की कुल लंबाई करीब 13 किमी है। यह भारत का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री किनारा है।
भद्र पुरुष सफेद झक्कास सफेद लुंगी बांधे और महिलाएं केश में सफेद और नारंगी फूलों का गजरा मोहब्बत का लगाये इठलाती समुद्र की उदात्त लहरों में खोई हुई है... कुछ बतिया रहीं है तमिल में कुछ पल्ले ही नही पड़ता। तभी घोड़े पर सवार कोस्ट गॉड की सीटी बजती है और अन्ना चीख़ता है...अईययो चल्लो..टेम हो गया। शायद कोस्ट गॉर्ड ने साँझ ढलते ही बीच खाली करने का आदेश दिया है और देखते ही देखते समुद्री तट सैलानी विहीन हो गया।